फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Advance booking started in Nainital hotels

क्रिसमस और नए साल पर नैनीताल जाने वाले ध्यान दें, 25 फीसदी फुल हो गए होटल... एडवांस बुकिंग शुरू

Thu, 30 Nov 2023 10:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर देशभर से सैलानी नैनीताल पहुंचते हैं। यहां आने वाले सैलानियों में नैनीताल को लेकर उत्साह देखने को मिलता है। कारोबारियों की मानें तो क्रिसमस को लेकर शहर के अधिकतर होटलों में 20 से 25 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
Advance booking started in Nainital hotels
नैनीताल - फोटो : istock

विस्तार

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए नैनीताल के होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है। होटल कारोबारी भी सैलानियों को लुभाने के लिए ऑफर दे रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो क्रिसमस को लेकर शहर के अधिकतर होटलों में 20 से 25 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


हर साल क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर देशभर से सैलानी नैनीताल पहुंचते हैं। यहां आने वाले अधिकतर सैलानियों में नैनीताल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। क्रिसमस के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और होटलों के पैक होने की स्थिति को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नोएडा, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों के सैलानियों ने महीने भर पहले से ही होटल, गेस्ट हाउस व रिजॉर्ट में ठहरने को लेकर पूछताछ करने के साथ साथ कमरे बुक कराना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर होटल कारोबारी भी क्रिसमस के मौके पर किराये में विशेष छूट देने के साथ साथ खानपान तक के अलग-अलग पैकेजों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

शहर को और बेहतर तरीके से सजाएंगे
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर शहर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि 25 दिसंबर से पहले ही शहर की माल रोड पर रोशनी करने के साथ म्यूजिक की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को क्रिसमस और रविवार को थर्टी फर्स्ट
नैनीताल के पर्यटक सीजन में सप्ताह के दिनों का विशेष महत्व रहता है। यदि कोई पर्व वीकेंड पर होता है तो सैलानियों की संख्या दो गुनी हो जाती है। इस बार क्रिसमस सोमवार को है लिहाजा वीकेंड के बाद एक और अवकाश। थर्टी भी वीकेंड पर रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में क्रिसमस से लेकर न्यू इयर तक सैलानियों की भीड़ बढ़ना लाजिमी है। 

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रिसमस दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया और न्यू इयर को लेकर सैलानियों ने पूछताछ के साथ ही एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी है। होटल कारोबारी क्रिसमस और न्यू इयर के स्वागत के लिए तैयार हैं।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ नार्दन इंडिया के सदस्य प्रवीण शर्मा ने बताया नैनीताल आने वाले अधिकतर सैलानी यूपी और दिल्ली के होते हैं। नए साल से पहले बर्फबारी के आसार बनेंगे तो भीड़ और अधिक होगी। अभी से सैलानी पूछताछ कर रहे हैं।

होटल कारोबारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस और न्यू इयर को लेकर होटलों में पूछताछ शुरू हो गई है। होटलों में बुकिंग एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। इस बार भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।


नैनीताल के एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर यदि सैलानियों की भीड़ बढ़ेगी तो यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed