फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admissions started in UOU, the process will run till November 30, admission will be done in 92 subjects from degree to certificate

यूओयू में शुरू हो गए दाखिले, 30 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, डिग्री से सर्टिफिकेट तक 92 विषयों में होंगे प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Admissions started in UOU, the process will run till November 30, admission will be done in 92 subjects from degree to certificate
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन सत्र 2021 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के लगभग 92 विषयों में प्रवेश होंगे। सभी विषयों में प्रवेश ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. एमसी जोशी ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों में पिछले वर्ष से सेमेस्टर प्रणाली भी लागू कर दी गई है। विश्वविद्यालय में प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी बिना परीक्षा परिणाम निकले अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश लेने के लिए सभी विद्यार्थियों के पास मेल आईडी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक के 12, स्नातकोत्तर के 31, डिप्लोमा के 16 और प्रमाणपत्र के 33 विषयों में प्रवेश शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

इधर, कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि यूओयू हर घर तक उच्चशिक्षा पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। उच्चशिक्षा से कोई वंचित न रहे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed