{"_id":"68b36345a66be041860f9add","slug":"admission-closed-in-mbpg-pg-classes-will-start-from-tomorrow-haldwani-news-c-8-1-hld1044-627064-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी में प्रवेश बंद, कल से चलेंगी पीजी की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी में प्रवेश बंद, कल से चलेंगी पीजी की कक्षाएं
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज के अलावा राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालयों में शनिवार को प्रवेश बंद हो गया। एमबीपीजी काॅलेज में अंतिम दिन स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश की होड़ रही। एक सितंबर से एमबीपीजी में पीजी की कक्षाएं संचालित होंगी।
एमबीपीजी काॅलेज के प्रवेश प्रभारी नवल लोहनी ने बताया कि स्नातक में कुल छात्र संख्या 5014 पहुंच गई है। इसमें 2651 बालिकाएं शामिल हैं। शुक्रवार तक यूजी में 49 सौ लोगों ने ही दाखिला लिया था। पीजी में भी 1267 नए प्रवेश हो गए। इसमें 325 छात्र और 942 छात्राएं हैं। बताया कि जिनका प्रवेश हो चुका है वह अपना एडमिशन सत्यापित कराने के बाद फीस जमा कर दें। इसके बाद ही एडमिशन फाइनल माना जाएगा। स्नातक में 274 और स्नातकोत्तर में 71 लोगों ने फीस जमा नहीं की है। 30 अगस्त तक फीस जमा करने वाले छात्रों की आईडी रविवार काे जनरेट हो जाएगी।
-
स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पीजी में क्लासेज भी सोमवार से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में सभी छात्र कॉलेज के नियमों का पालन करते हुए कक्षा में भाग लें। - डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य