{"_id":"6695c5f836a0b62513098c9e","slug":"administration-removed-trees-from-nainital-road-for-road-widening-haldwani-news-c-337-1-ha11005-112119-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए नैनीताल रोड से हटाए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए नैनीताल रोड से हटाए पेड़
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को रोडवेज से लेकर सरस मार्केट तक चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का पातन कार्य किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि रोडवेज से लेकर सरस मार्केट तक दस पेड़ों और बिजली के पोलों को शिफ्ट करना है।
सोमवार को अधिकतर पेड़ों को हटा दिया गया। तीन चार पेड़ों की शिफ्टिंग की जानी है जिन्हें एक दो दिन में यहां से गोशाला में शिफ्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण की जद में आ रहे विद्युत विभाग के एक सब स्टेशन के भवन को भी ध्वस्त कर दिया गया है। कई पोल हटा दिए गए हैं। मौके पर सेमल के दो पेड़ रह गए हैं जिन्हें शीघ्र हटा दिया जाएगा।