{"_id":"75af4bfaf59e8168a7c015c8b6d192cc","slug":"administration-into-action-broken-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में प्रशासन, टूटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में प्रशासन, टूटा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सड़क, नाली और फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन की नींद टूट गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन, लोनिवि, पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी। टीम ने बरेली रोड मंडी गेट से लेकर पटेल चौक तक कब्जों पर जेसीबी और घन, हथोड़े चलाए।
विज्ञापन
पटालें और बरामदे तोड़कर नालियां खोली और फुटपाथ खाली करवाए। कई शोरूम और दुकानों की सीढ़ियां तोड़ डाली। कई दुकानदारों का सामान जब्त किया। 10-10 हजार के नगद और 15 व्यापारियों के कोर्ट चालान से खलबली मच गई।
विज्ञापन
फुटपाथों और नालियों पर हुए अतिक्रमण की खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में फोटो के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अतिक्रमण हटाकर नालियां और फुटपाथ खाली करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर लानिवि, प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम जेसीबी और मजदूरों को लेकर सड़क पर उतरी। टीम ने बरेली रोड मंडी से शुरुआत की। बाईपास तिराहा पर नवनिर्मित बिल्डिंग की सीढ़ियां सड़क पर बनी थी। टीम ने सीढ़ियों को तोड़कर साफ कर दिया।
बरेली रोड में अब्दुल्ला बिल्डिंग के आसपास अतिक्रमण हटाने को लेकर काफी गहमागहमी हुई। दुकानदारों ने नालियां पाटकर स्लैब डाले थे। कुछ लोगों ने टीन शेड बनाए थे, जिन्हें तोड़ा गया। विष्णुपरी गली से लेकर मंगल पड़ाव तक फुटपाथ खाली कराया गया।
एक मिठाई की दुकान का फुटपाथ पर स्टाल लगा था। टीम ने अतिक्रमण साफ कर दिया। सिंधी चौराहा और अग्रसेन चौराहा के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। टीम पटेल चौक तक पहुंची और सड़क और फुटपाथ खाली कराए गए। व्यापारियों में इससे खलबली रही।
सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने कहा कि अभियान तीन घंटे चला। एक दर्जन से अधिक पक्के अतिक्रमण तोड़े गए। दो लोगों का दस-दस हजार का चालान हुआ। जबकि 15 लोगों के कोर्ट चालान हुए। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक अभियान नियमित चलेगा।
जिलाधिकारी दीपक रावत शनिवार को हल्द्वानी कैंप में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। डीएम खुद रामपुर रोड, बरेली रोड और नैनीताल रोड का निरीक्षण करेंगे। फुटपाथ पर कब्जा मिलने पर चालान की कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पार्षद मोहन सिंह पोखरिया ने जजी कोर्ट के आसपास से भी अतिक्रमण हटाने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि आसपास में मॉल और रेस्त्रां खुले हैं। कोर्ट के पास ही आटो गैरिज की दुकानें हैं। दोनों तरफ से फुटपाथों पर कब्जा हो गया है। सड़क पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से दुर्घटनाएं होती हैं।