{"_id":"64386c3a574135733c04d8bc","slug":"administration-alert-on-cms-concern-haldwani-news-c-8-1-hld1035-111255-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीएम की चिंता पर चेता प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीएम की चिंता पर चेता प्रशासन
Fri, 14 Apr 2023 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर के सामने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगे अफसर
हल्द्वानी। सड़क के गड्ढे में गिरने से हुई बाइक सवार महिला की मौत ने सरकार और प्रशासन को हिला दिया है। लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर महीनों से परेशानियों का सबब बने चंबलपुल-चौफला-ऊंचापुल मार्ग का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार सुबह कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत पहुंचे। कमिश्नर के मौके पर आते ही संबंधित विभागों के अधिकारी भी दिखाई दिए। मौके के हालात देखकर कमिश्नर ने जब सवाल उठाए तो उनके सामने ही एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगे। इस पर कमिश्नर ने कड़ी फटकार लगाई और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को बुलाया है।
मई 2021 में चंबलपुर से चौफला चौराहे तक एक किमी के हिस्से में नहर कवरिंग का काम शुरू हुआ था जो दिसंबर में पूरा हो गया था, मगर अभी कहीं पेयजल लाइन टूटी है तो कहीं सड़क ऊबड़-खाबड़ है। यहां बीते कई दिन से हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई जबकि अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। पेयजल लाइन लीक होने से जगह-जगह जलभराव हो रहा है। उड़ती धूल से क्षेत्र के लोगों का रहना दुश्वार हो गया है।
इस मामले की शिकायत सीएम तक पहुंची तो सीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जल संस्थान, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब 12 बजे कुमाऊं आयुक्त के पहुंचते ही स्थानीय लोग समस्या के समाधान की उम्मीद के साथ जुट गए। एक तरफ सीसी और दूसरी तरफ ऊबड़-खाबड़ सड़क देख मंडलायुक्त ने जब पूछताछ की तो पता चला कि जल संस्थान ने पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क की रैपिंग और भराव कराया ही नहीं। कुछ आगे बढ़े तो एक बरातघर के पास पेयजल लाइन के पाइप सड़क के ऊपर निकले हुए थे जिन्हें देख आयुक्त का पारा चढ़ गया और कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन और जगह-जगह लीकेज देखी तो जल संस्थान से जवाब मांगा। नहर कवरिंग कार्य होने के बाद बिना भराव कराए काम छोड़ देने पर जल संस्थान के अधिकारी गोल मोल जवाब देने लगे। इस पर कुमाऊं कमिश्नर ने फटकार लगाई। आयुक्त ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बिठौरिया नंबर एक में पानी की पाइप लाइन सड़क के ऊपर निकली हुई हैं। जानकारी की गई तो विभाग एक-दूसरे पर टालने लगे। नगर निगम ने बताया कि जल संस्थान ने बीते एक वर्ष से टेंडर ही नहीं निकाले जबकि इसकी राशि एक साल पहले स्वीकृत हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने उनका काम पूरा होने की बात कही तो जल संस्थान की कमी सामने आई। इस पर आयुक्त ने पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के साथ अधिकारियों को शुक्रवार को कार्यालय में तलब किया है।
कुमाऊं कमिश्नर ने जय बाबा बागनाथ कॉलोनी के सामने बिना स्लोब के बुरी तरह क्षतिग्रस्त सड़क देख अधिकारियों को जमकर फटकारा। एसडीएम मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, ईई जल संस्थान विशाल कुमार, पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार रहे।
कोई भरान नहीं किया साहब, मिट्टी भी बेच दी
आयुक्त ने जब मिट्टी भरान के बाबत पूछा तो विभागीय अधिकारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने पोल खोल दी। कहा कि वह उस क्षेत्र में बीते डेढ़ वर्ष से काम होता देख रहे हैं। कार्य के दौरान भराव तो नहीं हुआ, लेकिन नहर कवरिंग के दौरान निकाली गई मिट्टी चोरी कर बेच दी गई है। उसके पास मिट्टी भरकर ले जाई जा रही ट्रालियों के फोटो भी हैं। इस पर विभागीय अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट इस बात का हिसाब मांगा है कि कितनी मिट्टी निकाली गई और उसे कहां भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने डंपिंग जोन में मिट्टी पड़ने से इनकार किया है।
3.50 करोड़ की लागत से लोनिवि करेगा चौफुला से चंबलपुर मार्ग का निर्माण
हल्द्वानी। चौफुला से चंबलपुर मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। जिला विकास प्राधिकरण इसके लिए 3.50 करोड़ रुपये देगा। यह जानकारी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दी।
कमिश्नर नहे बताया कि चंबलपुर-चौफुला मार्ग मामले की रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मांगी है। उन्हीं के निर्देश पर उन्होंने निरीक्षण किया। बताया कि दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए 3.50 करोड़ रुपये प्राधिकरण की ओर से दिए जाएंगे। बाद में सड़क का बजट आने पर पीडब्ल्यूडी इसे वापस करेगा।