{"_id":"60f30ca98ebc3e6d6950c42f","slug":"actress-taapsee-pannu-reached-nainital-for-shooting-nainital-news-hld4315191140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं अभिनेत्री तापसी पन्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं अभिनेत्री तापसी पन्नू
विज्ञापन
नैनीताल। फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू एक फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं हैं। अगले कुछ दिनों तक वह नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगी। तापसी महीने भर यहां रहेंगी।
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि फिल्म में तापसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में एसएम जहीर भी हैं। डायरेक्टर अजय बहल हैं, जबकि कहानी पवन सोनी ने लिखी है। फिल्म में तापसी के साथ ही विशाल राणा और प्रांजल प्रोड्यूसर हैं। तिवारी ने बताया कि 28 अगस्त तक नैनीताल, भीमताल, सातताल, मुक्तेश्वर और भवाली के आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म में पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व पहाड़ की अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका दिया जाएगा। करीब बीस कलाकारों का चयन पहले ही कर लिया गया है।