फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Actor Manoj Bajpai along with family stranded at Ramgarh resort

अभिनेता मनोज बाजपेयी परिवार के साथ रामगढ़ के रिजॉर्ट में फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Actor Manoj Bajpai along with family stranded at Ramgarh resort
मनोज बाजपायी ने अपनी पत्नी शबाना और बेटी के साथ फोटो शेयर की।
नैनीताल/भीमताल। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और उनका परिवार लॉकडाउन के कारण रामगढ़ के सोनापानी स्टेट सतखोल में वुड हाउस रिजॉर्ट में ठहरा हुआ है। उनके साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल भी हैं। वे एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आए थे लेकिन 24 मार्च के बाद लॉकडाउन के चलते यहीं फंस गए।
विज्ञापन

10 मार्च के आसपास मनोज बाजपेयी, दीपक डोबरियाल पूरी टीम के साथ यहां आये थे लेकिन 22 मार्च को जनता कफ्यू लग गया। उसके बाद संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो गए। हालांकि उनकी टीम के कई साथी मुंबई वापस चले गए थे पर ये लोग यहीं फंस गए। दीपक डोबरियाल अकेले हैं। मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी शबाना और बेटी के साथ हैं।
विज्ञापन

फुर्सत में दोनों ही इंस्टाग्राम के माध्यम से यहां के खूबसूरत दृश्यों और हिमालय की चोटियों की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
मनोज बाजपेयी इंस्टाग्राम से अन्य लोगों को भी घर पर रहने की नसीहत दे रहे हैं। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के प्रचार में व्यस्त रहे दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से हिमालय के वीडिओ पोस्ट किये हैं। शीतला निवासी ट्रांसपोर्टर पुष्कर नयाल ने बताया कि मनोज बाजपेयी कमरे से कम ही बाहर निकल रहे हैं। पुलिस के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मनोज बाजपेयी की टीम के एक सदस्य के वह संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर रहा तो जीत तय, वीरता में हार है।
कविता जरिए लोगों से घर पर रहने की अपील
सतखोल में फंसे मनोज बाजपेयी ने पीयूष पांडे की इस कविता को स्वर देकर आम लोगों से घर में रहने की अपील की है।
विचित्र से ये वक्त है
अनिष्ट का संचार है।
काल के कपाल पर
ज्वार का एक भार है।
घर रहा तो जीत तय
वीरता में हार है।
अदृश्य ये शत्रु है
विकट किंतु औजार है।
भोर की प्रतीक्षा में
रात अब बेजार है।
सचेत रहे तो जीत तय
वीरता में हार है।
स्पर्श से शूल चुभे
प्यार में भी हार है।
ये कौन सा दौर है
हर ओर ही संहार है।
चिंतित रहा तो जीत तय
उच्शृंखल हुआ तो हार है।
घर रहा तो जीत तय
वीरता में हार है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed