{"_id":"6a15efc0cae92970330f49f1","slug":"action-to-be-taken-over-non-verification-of-homestay-staff-nainital-news-c-238-1-shld1020-126357-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होमस्टे कर्मियों के सत्यापन न होने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होमस्टे कर्मियों के सत्यापन न होने पर कार्रवाई
Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक होमस्टे संचालक को कर्मचारियों का सत्यापन न करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। मंगलवार को तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र में पुलिस ने होमस्टे में सत्यापन अभियान चलाया। यहां क्षेत्र के ठंडी वुड्स होमस्टे में दो कर्मचारियों का सत्यापन नहीं मिला। पूछताछ पर पता चला कि कर्मचारियों ने ही सत्यापन नहीं कराया। जिस पर पुलिस ने संचालक को नियम बताते हुए फटकार भी लगाई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सत्यापन नहीं कराने पर बागेश्वर निवासी हरीश प्रसाद व मल्लीताल निवासी संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन