{"_id":"6a2713eb7909d6a3340808c4","slug":"action-against-illegal-mining-115-vehicles-challaned-seven-dumpers-seized-haldwani-news-c-8-1-hld1044-781017-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अवैध खनन पर कार्रवाई, 115 वाहनों का चालान, सात डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अवैध खनन पर कार्रवाई, 115 वाहनों का चालान, सात डंपर सीज
Tue, 09 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला खनन क्षेत्र में अनधिकृत और ओवरलोडेड खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान 115 वाहनों का चालान किया गया और सात ओवरलोडेड डंपर सीज किए गए। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि गौलापार क्षेत्र में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। कुछ वाहन आरटीओ कार्यालय में प्रपत्र सरेंडर करने के बाद भी बिना कागजों के चल रहे थे। डीएम के निर्देश पर चार टीमें बनाई गई। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार और परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कंडपाल की टीम ने ये कार्रवाई की। हेलमेट नहीं पहनने पर 35 बाइक सवारों के भी चालान किए।
विज्ञापन