फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Acid attack: running eight people treated

तेजाब कांड : आठ लोगों का चल रहा इलाज

Fri, 19 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 19 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
इंद्रानगर में हुए तेजाब कांड को दो साल बीत गए, लेकिन इस खौफनाक वारदात में झुलसे बच्चों सहित आठ लोगों का दर्द कम नहीं हुआ है। आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार की प्रशासन ने मदद की, लेकिन लंबे समय तक चलने वाले इलाज के लिए भुक्तभोगियों के पास पैसे नहीं हैं। भुक्तभोगियों को मदद की दरकार है। 
विज्ञापन


बनभूलपुरा के इंद्रानगर में 10 जून 2014 को दो परिवारों के बीच बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने तेजाब की बौछार कर दी। इस हमले में मासूम बच्चे सहित 19 लोग झुलस गए थे। झुलसे लोगों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराया गया। कुछ पीड़ित दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल तक इलाज कराने गए।
विज्ञापन


मामले में प्रदेश सरकार ने इलाज में मदद की, लेकिन वह नाकाफी रही। सरकार की मदद से कम झुलसे 11 लोग तो ठीक हो गए, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे बच्चों सहित आठ लोग अभी भी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ गरीबी और दूसरी तरफ महंगे इलाज ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक तौर पर बुरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी सफदर का बगीचा निवासी मुमताज के पुत्र समीर (04), नाजिया (11) पुत्री शेख अनवारुल, मोहम्मद शाहिद (04) पुत्र मोहम्मद शकील, मोहम्मद (39) पुत्र स्व. मुख्तयार अहमद, शाहीन (33) पत्नी मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फैजान (10) पुत्र मोहम्मद इरशाद, अर्शी (05) पुत्री मोहम्मद इरशाद और अरसद (13) पुत्र इरशाद का इलाज चल रहा है। 

इंद्रानगर एसिड कांड का मुख्य आरोपी जेल में
हल्द्वानी। काशीपुर में एसिड अटैक के बाद शहर के लोगों को इंद्रानगर में हुई खौफनाक घटना की याद ताजा हो गई है। घटना का मुख्य आरोपी जेल में है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि एसिड अटैक का मुकदमा अदालती ट्रायल पर है। घटना का मुख्य आरोपी जैकी जेल में है।


जैकी की मां रहमत जहां जमानत पर है। मुख्य आरोपी का नाबालिग भाई पहले ही छूट गया था। पुलिस ने घटना के संबंध में तेजाब बेचने वाले आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया था, जबकि तेजाब के थोक विक्रेता मृदुल शर्मा के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में काफी लोगों के बयान हो चुके हैं। अब थानाध्यक्ष के बयान पर जिरह बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed