{"_id":"69d16c3ae8560f589900f989","slug":"accused-of-uploading-video-on-social-media-without-permission-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124442-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना अनुमति सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने का आरोप
Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका कार्यालय की बिना अनुमति वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया पर प्रसारण के मामले में पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और सभासदों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि इससे पालिका की छवि धूमिल हुई और पत्रावलियों के गायब होने का खतरा है। बीते दिनों एक महिला ने सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद पालिका के अनुभागों की वीडियोग्राफी कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया था। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सभासदों से चर्चा कर प्रभारी कोतवाल को तहरीर दी। इसमें बिना प्रशासनिक अनुमति के वीडियोग्राफी और प्रसारण पर कार्रवाई की मांग की गई। पालिका का कहना है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल की शिकायत पर कार्रवाई जारी है। मुख्य सचिव की ओर से 25 फरवरी को जारी एसओपी में सरकारी कार्यालयों में प्रवेश, पहचान, पूर्व अनुमति और सुरक्षा के सख्त नियम हैं। ज्ञापन में सभासद गजाला कमाल, रमेश प्रसाद, मुकेश जोशी, सुरेंद्र कुमार, सपना बिष्ट, जीतेंद्र कुमार पांडे, मनोज जगाती, गीता उप्रेती, ललिता दफौटी, राकेश पवार आदि के हस्ताक्षर हैं।