फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of taking money from students in the name of blood test

छात्रों से खून जांच के नाम पर पैसे लेने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking money from students in the name of blood test
हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिम्मतपुर मल्ला में खूून जांच के नाम पर बच्चों से रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर मल्ला निवासी विक्रम महरा ने बताया कि हिम्मतपुर मल्ला के स्कूल में कुछ बटाइदारों के बच्चे पढ़ते हैं। बटाईदार छत्रपाल ने उन्हें बताया कि उनके बच्चों से खून जांच के नाम पर 40 रुपये मांगे गए हैं। इस मामले में शिक्षा अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने खून जांच के नाम पर पैसे लेने जैसा कोई प्रावधान होने से इंकार किया है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ललित दानी ने बताया कि सभी बच्चों का प्रोफाइल भेजा जाना है। उसमें एक कॉलम में बच्चे के ब्लड ग्रुप का अंकन किया जाना है। सभी बच्चों की खून जांच एक ही स्थान पर किए जाने के उद्देश्य से उनसे 40 रुपये मांगे हैं ताकि बच्चों के अभिभावकों को ब्लड ग्रुप जांच कराने में परेशान न होना पड़े।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि अभिभावकों से ही ब्लड ग्रुप मंगाया जाता तो वह परेशान होते। इसलिए विद्यालय ने उनकी सुविधा के लिए यह निर्णय लिया होगा। अगर अभिभावकों को यह मंजूर नहीं है तो उनसे स्वयं ही ब्लड ग्रुप की जांच कराने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

कोट
खून जांच के नाम पर पैसे लेने का कोई प्रावधान नहीं है। मामला क्या है इसका पता लगाया जाएगा। कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed