{"_id":"61f05d19d0981009886fe7eb","slug":"accused-of-raping-sth-two-constables-suspended-haldwani-news-hld451973051","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच से भागा दुष्कर्म का आरोपी, दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच से भागा दुष्कर्म का आरोपी, दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून समेत सभी केंद्र--
एसटीएच से भागा दुष्कर्म का आरोपी, दो सिपाही निलंबित
13 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद कोरोना पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की तीसरी मंजिल से भाग गया। 13 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए एसएसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित कीं हैं।
इंदिरानगर निवासी राबिश के खिलाफ 12 जनवरी को बनभूलपुरा पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 13 जनवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। कोविड जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए सिपाही ललित मेहरा और महेश बृजवाल को वार्ड डी में तीसरी मंजिल पर तैनात किया गया था। सिपाहियों का कहना है कि आरोपी राबिश शौच के बहाने वार्ड से निकला था। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर उसके फरार होने का शक हुआ। एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने मौके का मुआयना करने के बाद सिपाहियों से पूछताछ की। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
एक दिन पहले भाई मिलने गया था
हल्द्वानी। गिरफ्तार राबिश से मिलने के लिए उसका भाई चांद एक दिन पहले एसटीएच गया था। दोनों भाइयों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य ने मोबाइल नंबर बदला
हल्द्वानी। आरोपी राबिश के परिवार के एक सदस्य ने मोबाइल नंबर बदला है। एसओजी की टीम ने आरोपी के नंबरों को सर्विलांस से जोड़ दिया है। उसकी पत्नी पर भी नजर रखी जा रही है।
छह बजकर 50 मिनट पर भागा
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार सुबह छह बजकर 50 मिनट पर आरोपी के भागने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अस्पताल से पहले भी भागे हैं बंदी
12 अगस्त 2020 : तीन बंदी खिड़की तोड़कर फरार हुए, दूसरे दिन पकड़े गए।
26 अप्रैल 2020: तस्करी का आरोपी फरार, पकड़ा गया।
04 जुलाई 2020: हत्या का आरोपी फरार, पकड़ा गया
15 सितंबर 2020: विदेशी बंदी फरार, पकड़ा गया।
22 नवंबर 2020: टिहरी जेल का कैदी संजय फरार, पकड़ा गया।
27 सितंबर 2020: अस्पताल से बंदी फरार, एफटीआई में पकड़ा गया।
संप्रेक्षण गृह से भी सात बच्चे भागे थे
हल्द्वानी। 18 मार्च 2021 को संप्रेक्षण गृह के प्रथम तल की छत से रस्सी के सहारे सात बच्चे फरार हो गए थे। पुुलिस ने कई दिनों के प्रयास के बाद बच्चों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
मुजरिमों से दोस्ती पुलिस के लिए खतरनाक बनी
हल्द्वानी। एसएसपी ने कई बार बंदियों के भर्ती कराने के बाद चौकसी रखने की सलाह दी थी। बताया था कि सिपाहियों को मुजरिम से दोस्ती करना सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। यदि बंदी पर पुलिस का भरोसा बढ़ता है तो वह खतरनाक खेल खेलते हैं। बंदी के भागने पर यही मामला पुलिस अधिकारियों के सामने आया है।