फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Accused of kidnapping girl sent to jail in nainital

Nainital: तेंदुआ नहीं आसिफ जलाल उठा ले गया था लड़की, अब गया जेल; बोला- युवती ने ही मैसेज कर बुलाया था

Mon, 04 Mar 2024 02:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 04 Mar 2024 02:06 PM IST
सार

Nainital News: नैनीताल से 22 साल की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Accused of kidnapping girl sent to jail in nainital
तेंदुआ नहीं आसिफ जलाल उठा ले गया था लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के साथ युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को युवती को मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद राजस्व पुलिस ने युवती को होटल छोड़ने के आरोपी आसिफ जलाल को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के बाद आरोपी को सीजेएम की न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Encroachment: हल्द्वानी में फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, वन विभाग की कार्रवाई तेज; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी नैनीताल निवासी आसिफ जलाल पर धारा 365, 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामले की जांच अब राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपी जा रही है। प्रकरण में आए होने वाली जांच अब रेगुलर पुलिस ही जांच करेगी।

युवती ने अपनी और परिवार की सुरक्षा मांगी
गेस्ट हाउस में मिली युवती ने मीडिया से कहा कि साजिश के तहत तीन लोगों ने उसका अपहरण किया गया। नैनीताल में उसका सिम कार्ड तोड़कर नया सिम दिया गया। फेसबुक से आरोपी युवक से पहचान हुई थी। पढ़ाई के दौरान युवक ने उसकी मदद की थी। युवक ने उसे जॉब दिलाने का भी वादा किया था। जान के डर के कारण वह परिजन को कुछ नहीं बता सकी। उसके पूरे परिवार को युवक और उसके साथियों से खतरा है। प्रशासन से उन्हें व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

आरोपी बोला- युवती ने ही मैसेज कर बुलाया था
कोर्ट में पेश होने से पहले आरोपी युवक ने मीडिया को बताया कि मार्च 2023 में परीक्षा के दौरान पहली बार युवती से उसकी मुलाकात हुई। युवती ने उससे शादी करने की बात कहते हुए गांव बुलाया और गांव का रास्ता बताया। वह एक ड्राइवर के साथ वहां पहुंच गया। युवती ने कहा था कि उसे कोई नहीं खोजेगा, उसने पूरा प्लान बनाया है। यदि सही जांच हुई तो मोबाइल में बेगुनाही के सारे सुबूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed