फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused of fraud worth crores arrested, questioned for hours at Kathgodam police station

Haldwani: करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, काठगोदाम थाने में की गई घंटों पूछताछ

Sat, 23 May 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 10:17 AM IST
सार

जमीन खरीदने और बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपों में घिरे चर्चित बिल्डर धनंजय गिरी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused of fraud worth crores arrested, questioned for hours at Kathgodam police station
पुलिस गिरफ्त में ठेकेदार धनंजय गिरी। - फोटो : पुलिस

विस्तार

हल्द्वानी में जमीन खरीदने और बेचने के नाम पर 25 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में घिरे चर्चित बिल्डर धनंजय गिरी को ऊधमसिंह नगर की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उससे काठगोदाम थाने में घंटों पूछताछ की।

विज्ञापन

कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी ऊधमसिंह नगर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बृहस्पतिवार की देर रात आरोपी धनंजय को गिरफ्तार कर लिया। उस पर लोगों को जमीन दिलाने, भूखंड बेचने और निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। नवंबर-2024 से अब तक 20 लोग एसआईटी के समक्ष शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि धनंजय गिरी और उसके साथियों ने अलग-अलग लोगों से करोड़ों की रकम ठगी है। कई लोगों से जमीन की डील कराने के नाम पर एडवांस रकम ली गई, लेकिन बाद में न तो जमीन का बैनामा हुआ और न ही रकम वापस की गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में भारी वित्तीय और भूमि संबंधी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

जमीन धोखाधड़ी के इस मामले में वर्ष 2018 से अब तक नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें तीन मामलों की विवेचना चल रही है। इसके अतिरिक्त 15-20 अन्य पीड़ित लगातार धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले गठित की थी नई एसआईटी

जांच में ढिलाई पर आईजी कुमाऊं ने अप्रैल में एसआईटी बदली थी। चार नवंबर को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी लेकिन कार्रवाई न होने पर 17 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से भंग कर यूएसनगर के एसपी जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित की थी। टीम ने एक महीने के भीतर आरोपी धनंजय को गिरफ्तार कर लिया।


धोखाधड़ी के पीड़ितों को मिलेगी राहत

एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी धनंजय सह अभियुक्तों के साथ मिलकर अवैध रूप से वित्तीय लाभ कमाने के मकसद से अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी व उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी धनंजय की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसी संपत्ति को पीड़ितों में वितरित करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed