फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accused in land dispute acquitted

Nainital News: जमीनी विवाद का आरोपी दोषमुक्त

Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused in land dispute acquitted
हल्द्वानी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी शर्मा की अदालत ने जमीनी विवाद में पीड़ित और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी ललित जोशी को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है। साक्ष्यों के अभाव में आरोप साबित न होने को आधार बनाते हुए कोर्ट ने चार अक्तूबर को फैसला सुनाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम साहखोल (भीमताल) में पैतृक भूमि को लेकर आरोपी ललित जोशी और पीड़ित भुवन जोशी के बीच विवाद चल रहा था। पीड़ित का आरोप था कि ललित जोशी ने शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर आरोपी ने उन्हें व उनके पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में पीड़ित ने 16 जुलाई 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई। 22 अगस्त 2022 को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। 19 नवंबर 2022 से मामले में सुनवाई शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ित पक्ष कोर्ट में आरोप साबित करने वाले साक्ष्य पेश नहीं कर सका। पुलिस को धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग सीडी के रूप में भी उपलब्ध कराई गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने डिजिटल साक्ष्य की चेन ऑफ कस्टडी स्पष्ट न होने और गवाहों के बयानों में विरोधाभास को आधार माना। सीडीआर संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले। इस आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ललित जोशी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed