फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident of former CM Harish Rawat car in kashipur

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट, बोले-एस्कार्ट न मिलना भी हो सकता है हादसे का कारण

Wed, 25 Oct 2023 08:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की  गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें पूर्व सीएम रावत घायल हो गए। उनका इलाज काशीपुर के एक अस्पताल में चला। इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
Accident of former CM Harish Rawat car in kashipur
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया। 

विज्ञापन


सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में बताया पूरा घटनाक्रम
पूर्व सीएम हरीश रावत ने बुधवार को काशीपुर में पत्रकार वार्ता कर पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान कार में उनके साथ पांच लोग सवार थे। उनकी कमर में झटका लगा है। वहीं, कार में सवार अजय शर्मा के हाथ में और कमल के पैर में फ्रैक्चर हो गया है जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हरदा ने कहा कि उन्हें पूर्व सीएम के नाते पुलिस का एस्कार्ट न मिलना भी हादसे का एक कारण हो सकता है। हालांकि इस पर खुद ही पलटवार करते हुए यह भी कहा कि राज्य में उनकी सरकार के कार्यकाल में एस्कार्ट की प्रथा समाप्त की गई थी। अन्य राज्यों में अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री को यह सुविधा मिलती है।


हालचाल जानने के लिए पहुंचे लोग
पूर्व सीएम की कार दुर्घटना की खबर मिलते ही उनका हालचाल जानने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, हरेंद्र सिंह लाडी, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल, संजय चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदुमान, उमेश जोशी , ब्रह्मपाल सिंह, अब्दुल कादिर, मनोज पंत आदि पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed