फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Acceptance of the new trade center to start

नए ट्रेड शुरू करने को केंद्र की स्वीकृति

Fri, 14 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 14 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Acceptance of the new trade center to start
ऑनलाइन ट्यूशन - फोटो : getty

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने छह आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने की स्वीकृति दे दी है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं के लिए कोपा ट्रेड शुरू किया गया है, जिसमें उन्हें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आज भी पुराने दौर के रेडियो, टीवी, टंकण समेत कई ऐसे ट्रेड मौजूद हैं, जिसमें अब छात्र-छात्राएं प्रवेश ही नहीं लेते। वहीं, कई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों की मांग के बाद भी उद्योगों की डिमांड के हिसाब से ट्रेड शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण निदेशालय ने शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को नए ट्रेडों की मंजूरी देने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार के डीजीटी (महानिदेशक प्रशिक्षण) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण निदेशालय के सहायक निदेशक आरएस मर्तोलिया ने बताया कि हल्द्वानी स्थित महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेड की स्वीकृति आने से पहले प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी, इसलिए इसमें नए सत्र में प्रवेश होंगे। यह कोर्स एक वर्षीय होगा, जिसमें 26 सीटें निर्धारित की गई हैं। सहायक निदेशक ने बताया कि इसके अलावा नैनीताल की ही टांडी आईटीआई में भी कोपा ट्रेड शुरू किया जा रहा है।


इसी तरह ढोकाने आईटीआई में फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ आईटीआई में फिटर, देहरादून राजपुर रोड आईटीआई में पेंटर जनरल और बाजपुर में नए ट्रेडों को डीजीटी ने स्वीकृति दे दी है। नए ट्रेडों में अब अगले सत्र से प्रवेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed