फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ABVP won the student wings of the MBPG College

एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जीता

Wed, 11 Oct 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 11 Oct 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
ABVP won the student wings of the MBPG College
एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जीता - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी चार साल बाद लौटी है। एबीवीपी के कुलदीप कुल्याल ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल कर ली। उन्होंने एनएसयूआई की मीमांशा आर्य को 597 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर रोहित रावत और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शिवानी बिष्ट विजयी रहे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर नेहा बिष्ट, उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर अभिलाष कांडपाल और सचिव पद पर हिमांशु सैलानी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जबकि संयुक्त सचिव पद का रिजल्ट रोक दिया गया। संयुक्त सचिव पद पर भी प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन होना था लेकिन प्रकाश पनेरु पर धोखाधड़ी से बीए में प्रवेश लेने की शिकायत है, इस मामले में उन्हें 14 अक्तूबर को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के समक्ष पेश होना है। इसके बाद ही इस पद का फैसला हो सकेगा।  
विज्ञापन


 मंगलवार को हुए  चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुलदीप कुल्याल को  2400 मत और मीमांशा को 1803 मत मिले हैं। उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर एबीवीपी से बगावत कर पर्चा भरने वाले अभिलाष कांडपाल निर्विरोध निर्वाचित होने में सफल रहे। संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ऋषभ भारती का नामांकन खारिज होने पर इस पद पर प्रकाश पनेरु का निर्विरोध निर्वाचन तय था लेकिन  धोखाधड़ी से बीए में प्रवेश लेने की शिकायत की जांच होने के चलते प्राचार्य ने उसका चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इस पद के प्रत्याशी रोहित रावत ने अपने निकटतम प्रत्याशी रोहन मेहता को 124 मतों से पराजित किया। रोहित रावत को 1669 और रोहन को 1545 मत मिले तथा आशीष कुमार को 743 तथा आदित्य सिंह डसीला को केवल 21 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शिवानी बिष्ट ने अपनी निकटतम प्रत्याशी गायत्री दुर्गापाल को 1036 मतों से हराया। शिवानी को 2166 मत और गायत्री को 1130 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 264 मत पाकर ऋषभ हबूड़ा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर 188 मत पाकर ज्योति नेगी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर 591 मत प्राप्त कर प्रकाश कोरंगा निर्वाचित हुए। 

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर राहत की सांस
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर कालेज स्टॉफ राहत की सांस ली। चुनाव परिणाम घोषणा के उपरांत सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत, निर्वाचन अधिकारी डॉ. एमएस मनोला, डॉ. नवीन भगत, डॉ. बीआर पंत, डॉ. सीएस जोशी, डॉ. एपी सिंह, डॉ. टीबी सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. एएस उनियाल, डॉ. हेमंत शुक्ला, डॉ. कमरुद्दीन, डॉ. एचएस भाकुनी, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा। 

शपथ ग्रहण आज पूर्वाह्न 11 बजे
हल्द्वानी। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण में पदाधिकारियों के अलावा किसी अन्य छात्र को कालेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

कला संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी का फाड़ा परिचय पत्र
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव में कला संकाय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी हेमचंद्र फुलारा का एक छात्रनेता ने जबरन परिचय पत्र फाड़ दिया। फुलारा का आरोप है कि वह एनएसयूआई प्रत्याशी मीमांशा के पक्ष में अपने समर्थकों से वोट डालने की अपील कर रहा था जिस पर एबीवीपी के कुलदीप कुल्याल गुस्सा गए। आरोप है कि कुलदीप के समर्थक एक छात्रनेता ने गेट से अंदर आकर उसे पकड़ लिया और परिचय पत्र फाड़ने के बाद उसे घसीट कर बाहर ले जाने लगा। पुलिस वाले खड़े देखते रहे। उसने शोर मचाया तो छात्रनेता छोड़ कर भाग गया।


मीमांशा बोली, शायद मेरी मेहनत में रह गई कोई कमी
हल्द्वानी। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी मीमांशा आर्य एबीवीपी से 519 वोटों से पराजित होने के बाद भी निराश नहीं दिखीं। वह पूरी अंत तक मतगणना में बैठीं रहीं। चुनाव परिणाम आने पर मीमांशा ने कहा कि किसी एक की तो पराजय होनी थी, शायद मेरी मेहनत में कोई कमी रह गई जिसके कारण मुझे हार का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस सुरक्षा में मीमांशा को घर तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed