{"_id":"6413761addb05b7376021867","slug":"abvp-demonstration-police-ramnagar-news-c-8-1-83678-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीओ और कोतवाल को हटाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीओ और कोतवाल को हटाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
Fri, 17 Mar 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में एबीवीपी के छात्रों ने मारपीट के आरोपी नशेड़ियों को छोड़ने को लेकर सीओ व रामनगर कोतवाल का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि नशा कारोबारियों पर रामनगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। रामनगर से सीओ व कोतवाल को हटाया जाए।
बृहस्पतिवार को लखनपुर चौक पर एकत्र होकर एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्र संघ पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान सीओ बलजीत सिंह भाकुनी व कोतवाल अरुण कुमार सैनी का पुतला दहन किया। छात्र संघ अध्यक्ष आशीष मेहरा ने आरोप लगाया कि रामनगर पुलिस नशा कारोबारियों को संरक्षण दे रही है। कुछ दिन पूर्व ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वालों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे डाली। भारी विरोध के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और फिर उन्हें जमानत देकर छोड़ दिया गया। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। यहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, छात्रसंघ सचिव धीरज रावत, उपसचिव अमन बिष्ट, तुषा जैड़ा, पीयूष रावत, जितेश रावत, यतिन रौतेला, रोहित मेहरा, राहुल नेगी, जीवन सिंह अधिकारी, मनीष जोशी, चंदन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मेहरा का कहना है कि नशे का कारोबार व मारपीट करने के आरोपियों को पुलिस ने कोतवाली से छोड़ दिया।