{"_id":"6534e039f5c618b59507ded7","slug":"aanchal-bal-mithai-will-be-available-in-the-haldwani-market-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bal Mithai: अब बाजार में मिलेगी आंचल ब्रांड की बाल मिठाई, जानिए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bal Mithai: अब बाजार में मिलेगी आंचल ब्रांड की बाल मिठाई, जानिए रेट
Sun, 22 Oct 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:11 PM IST
सार
उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सहयोग से नैनीताल दुग्ध संघ ने मिठाइयां बनाने की तैयारी की है। इन्हें आंचल ब्रांड के ही घी में बनाया जाएगा। साथ ही शुद्धता, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। आंचल की मिठाइयां बाजार में आने से लोगों को विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
बाल मिठाई
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूध बेचने के लिए प्रसिद्ध आंचल ब्रांड की मिठाइयां सोमवार से बाजार में मिलने लगेंगी। इसके लिए नैनीताल दुग्ध संघ ने तैयारी पूरी कर ली हैं। दुकानों से आंचल की बाल मिठाई, चॉकलेट, बेसन ड्राईफ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, पेड़ा, नान खटाई मिलेंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सहयोग से नैनीताल दुग्ध संघ ने मिठाइयां बनाने की तैयारी की है। इन्हें आंचल ब्रांड के ही घी में बनाया जाएगा। साथ ही शुद्धता, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। आंचल की मिठाइयां बाजार में आने से लोगों को विकल्प मिल सकेगा। जिले में अधिकतर प्रतिष्ठानों में आंचल ब्रांड के ही दूध से मिठाई तैयार होती हैं, इसी के चलते इस साल दुग्ध संघ ने खुद मिठाई तैयार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
आंचल ब्रांड की मिठाइयों के मूल्य बाजार से तुलनात्मक रूप से कम तय किए गए हैं। सभी मिठाइयाें की कीमत 500 रुपये प्रतिकिलो से कम तय की गई है। इससे काश्ताकारों को भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
बाल मिठाई, बेसन ड्राई फ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, चॉकलेट मिठाई लालकुआं और नान खटाई, पेड़े देहरादून में तैयार किए जाएंगे।
बाजार में मिलेंगी ये मिठाइयां
बाल मिठाई 480 रुपये किलो
चॉकलेट 480 रुपये किलो
बेसन ड्राईफ्रूट 500 रुपये किलो
प्लेन बेसन लड्डू 400 रुपये किलो
पेड़ा 500 रुपये किलो
नॉन खटाई 500 रुपये किलो
यूसीडीएफ के दिशा निर्देश पर नैनीताल दुुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड में छह तरह की मिठाइयां तैयार करके बाजार में उतारने का निर्णय लिया है। सभी मिठइयां 500 रुपये के अंदर ही दी जाएंगी। अन्य प्रतिष्ठान भी आंचल ब्रांड के दूध से ही मिठाई बनाते हैं। सोमवार तक बाजार में मिठाइयां मिलने लगेंगी। - मुकेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ।