{"_id":"68925238493c389d3d062ff4","slug":"aadhaar-service-started-in-two-post-offices-haldwani-news-c-337-1-ha11015-124299-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो उपडाकघरों में आधार सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो उपडाकघरों में आधार सेवा शुरू
विज्ञापन
हल्द्वानी। उपडाकघरों में आधार सेवा शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली है। अमर उजाला ने पिछले दिनों यह मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रवर अधीक्षक ने संज्ञान लिया। उपडाकघरों में संसाधनों के अभाव में आधार सेवा संचालित नहीं हो पा रही थी। इसके चलते प्रधान डाकघर में भीड़ बढ़ रही थी। समस्या को अमर उजाला समाचार में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्रवर अधीक्षक अमित दत्त ने इसका संज्ञान लिया। उनके निर्देश के बाद शहर के भोटिया पड़ाव और जेल रोड स्थित डाकघरों में आधार कार्ड संशोधन व बायोमेट्रिक का काम शुरू हो गया है। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रधान डाकपाल गौरव जोशी ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोग उपडाकघर पहुंचकर आधार सेवा का लाभ ले सकते हैं।
काठगोदाम में नहीं बन पा रहे आधार
हल्द्वानी। काठगोदाम डाकघर में ठप हुई आधार सेवा शुरू नहीं हो पाई है। पार्षद निर्मला तिवारी ने बताया कि कुछ समय पहले से आधार कार्ड संशोधन और बायोमेट्रिक का काम बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रधान डाकपाल गौरव जोशी ने शीघ्र ही व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की बात कही है। संवाद