फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man who went to a shop to buy clothes was attacked with scissors

Nainital News: कपड़े खरीदने दुकान पर गए युवक पर कैंची से हमला

Sat, 14 Mar 2026 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to a shop to buy clothes was attacked with scissors
हल्द्वानी। दुकान में कपड़े खरीदने गए ग्राहक पर कैंची से हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी अनस की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि 13 फरवरी की रात वह कपड़े खरीदने के लिए मोहल्ले के ही जावेद की दुकान पर गया था। इसी बीच पुराने लेनदेन पर उसकी जावेद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जावेद का भाई मुस्तफा और बहन भी वहां आ धमके और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जावेद ने दुकान में रखी कैंची से उसकी छाती पर वार कर दिए जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी शन्नो भी मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में उसे बेस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके चार टांके आए हैं। पांच दिन वह आईसीयू में भर्ती रहा। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed