{"_id":"6557aeb4f83ecd514407c2a5","slug":"a-young-man-suffering-from-fever-gasped-and-fell-down-died-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-290-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बुखार पीड़ित युवक गश खाकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बुखार पीड़ित युवक गश खाकर गिरा, मौत
Fri, 17 Nov 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लालकुआं। बुखार के दौरान गश खाकर गिरे युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। युवक के पिता कस्बे में रेहड़ी लगाते हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना दो दिन पुरानी है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर एक निवासी वीरेंद्र प्रसाद (24) पुत्र हर प्रसाद को बुधवार को तेज बुखार था। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर वीरेंद्र गश खाकर घर में गिर गया। परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदार श्रमिक था। परिवार में दो भाई और तीन बहने हैं। वीरेंद्र की मौत पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर के लोगों ने दुख जताया है।