{"_id":"68dc44c2b68c958ba0056e43","slug":"a-young-man-returning-home-with-his-mothers-medicine-was-crushed-by-a-truck-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125911-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Road Accident: मां की दवा लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, सिर के चीथड़े उड़े; भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Road Accident: मां की दवा लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, सिर के चीथड़े उड़े; भागा चालक
Wed, 01 Oct 2025 11:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:52 AM IST
सार
युवक मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल से अपनी मां की दवा लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। रामपुर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसके सिर के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
हल्द्वानी रामपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। अमर उजाला
विस्तार
अस्पताल से मां की दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को 10 टायरा ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर के चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी जगमोहन सूंठा (39) पुत्र देवीदत्त बैंक की कैश वैन का चालक था। मंगलवार दोपहर एक बजे वह सुशीला तिवारी अस्पताल से मां के लिए दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर रोड पर मारुति कार शोरूम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से सड़क पर गिरे जगमोहन का सिर अनियंत्रित ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
सीसीटीवी से चला ट्रक का पता
हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि ट्रक घटनास्थल से कुछ आगे खड़ा कर चालक भाग गया है। इस पर स्थानीय वाहन स्वामी टीपीनगर चौकी पहुंच गए। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन