{"_id":"602beff58ebc3ee96441635c","slug":"a-young-man-jumped-into-a-lake-with-a-moving-vehicle-bhimtal-news-hld415012441","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने चलते वाहन से लगाई झील में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने चलते वाहन से लगाई झील में छलांग
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। द्वाराहाट के एक युवक ने मंगलवार शाम चलते वाहन से भीमताल झील में छलांग लगा दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। नाव चालकों ने युवक को झील से सकुशल निकाला। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम द्वाराहाट निवासी युवक को उसके परिजन हल्द्वानी के अस्पताल से दिखाकर टैक्सी वाहन लौट रहे थे। नगर के ठंडी सड़क मार्ग पर भीड़ के चलते उनका वाहन धीरे-धीरे चल रहा था। इस दौरान मौका लगते ही युवक ने वाहन की खिड़की से बाहर निकलकर झील में छलांग लगा दी। इससे वाहन में मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने वाहन से उतरकर बेटे को बचाने के लिए शोर किया। झील में नौकायन करा रहे चालकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और उसे हल्द्वानी से दिखाकर घर जा रहे थे।