फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man fell into the canal, police and NDRF started searching

Nainital News: नहर में गिरा युवक, तलाश में जुटी पुलिस व एनडीआरएफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A young man fell into the canal, police and NDRF started searching
काठगोदाम कॉल टैक्स में नहर में बहे युवक को ढूंढने के लिए हैडिल के निकट नहर पर पड़े जाल को हटवात
हल्द्वानी। काठगोदाम में काॅलटैक्स के पास एक युवक नहर में गिरकर बह गया है। मंगलवार देर रात तक पुलिस और एनडीआरएफ ने उसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को दोबारा रेस्क्यू अभियान चलेगा।
विज्ञापन

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद के कांठ निवासी रवि कुमार (30) उर्फ मोनू इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी दीदी मंजू लता के साथ रहता है। रवि की मां और पिता की पहले मृत्यु हो गई है। तब से वह अपनी दीदी से मिलने के लिए आता रहता था। मंगलवार को रवि काॅलटैक्स के पास नहर पर खड़ा था। इसी बीच वह नगर में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग ने देर रात तक काॅलटैक्स से मुखानी और तीनपानी तक उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुरक्षा की दृष्टि से गौला बैराज को बंद करा दिया है।
विज्ञापन


---नहर में जाली लगी होती तो आसानी से मिल जाता रवि
हल्द्वानी। नहर में जालियां लगी होती तो यूपी के रवि कुमार आसानी से बरामद हो गया होता। मंगलवार की दोपहर गौला बैराज से निकल रही नहर में कॉलटैक्स के पास काफी पानी था। देर शाम तक सिंचाई विभाग के अधिकारी भी पुलिस के साथ सर्च अभियान में शामिल रहे। अपर सहायक अभियंता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर खीमा तक जाने वाली 15 किमी लंबी नहर में अभियान चलाया गया। काठगोदाम से मुखानी तक कवरिंग वाली नहर में युवक के बहने का अनुमान है, चूंकि अन्य नहरों में जालियां हैं। बरसात में पानी बढ़ने के कारण जालियों में कचरा फंस जाता है, ऐसे में इस नहर में जाली नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed