फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A unique celestial art is going to be created in the sky on Friday evening.

Astronomical Artwork:आकाश आज करेगा अनोखा शृंगार...चांद बिखेरेगा मुस्कान और शनि-वरुण की चमकेंगी आंखें

Fri, 23 Jan 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 03:50 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी में चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति एक स्माइली जैसी बनेगी। इस दुर्लभ दृश्य में पतला बढ़ता हुआ चंद्रमा एक कोमल मुस्कान की तरह दिखाई देगा जबकि उसके ऊपर शनि और नेपच्यून (वरुण) दो चमकती आंखों का आभास देंगे।

विज्ञापन
A unique celestial art is going to be created in the sky on Friday evening.
अंतरिक्ष में होने जा रही है अद्भुत खगोलीय घटना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आसमान में शुक्रवार की शाम एक अनोखी खगोलीय कलाकृति रचने जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी में चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति एक स्माइली जैसी बनेगी। इस दुर्लभ दृश्य में पतला बढ़ता हुआ चंद्रमा एक कोमल मुस्कान की तरह दिखाई देगा जबकि उसके ऊपर शनि और नेपच्यून (वरुण) दो चमकती आंखों का आभास देंगे।

विज्ञापन


यह मनोहारी दृश्य सूर्यास्त के लगभग 60 से 90 मिनट बाद दक्षिण-पश्चिमी आकाश में नजर आएगा। चंद्रमा और शनि तो नंगी आंखों से ही साफ दिखाई देंगे लेकिन नेपच्यून को देखने के लिए सामान्य दूरबीन या छोटा टेलीस्कोप आवश्यक होगा। ग्रहों और चंद्रमा की यह ज्यामितीय संगति अंतरिक्ष की सटीकता और सौंदर्य की अद्भुत छटा बिखेरेगी। ऐसा खास संयोग मीन नक्षत्र में नजर आएगा। यह दृश्य कुछ अवधि तक ही रहेगा। 
विज्ञापन


चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति का दृश्य कुछ अवधि तक ही रहेगा लेकिन अत्यंत आकर्षक नजर आएगा। आकाश प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह शाम किसी उत्सव जैसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद सिंह खाती, खगोल फोटोग्राफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed