फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A tourist from Prayagraj hunted a protected species of bird with an air gun in bhimtal

Bhimtal News: प्रयागराज के सैलानी ने एयर गन से संरक्षित प्रजाति के पक्षी का किया शिकार, मुकदमा दर्ज किया गया

Wed, 18 Jun 2025 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

सातताल स्टेट क्षेत्र के गरुणताल के पास कुछ सैलानी एयर गन लिए घूमने पहुंचे। इसी बीच एक पर्यटक ने स्पॉटेड डव चिड़िया का शिकार कर दिया। पक्षी का शिकार होने की सूचना पर भड़के स्थानीय लोगों ने सैलानियों को घेर लिया और वीडियो बनाकर वन विभाग को बताया। 

विज्ञापन
A tourist from Prayagraj hunted a protected species of bird with an air gun in bhimtal
आरोपी अमित सेमुअल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आकाश में उन्मुक्त उड़ने वाला पंछी, उसने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था। वह अपने पंख फैलाए केवल आसमां की ऊंचाईयां नापते हुए हवा से बातें करता था। मगर उसे मालूम नहीं था कि उसकी उड़ान पर किसी सनकी शिकारी की सनक सवार है। ऐसी सनक जिसने आजाद पंछी को पलभर में ही एयर गन से मौत के घाट उतार दिया। प्रयागराज से सातताल घूमने आए सैलानियों का दल यह एक था जिसकी नजर संरक्षित प्रजाति के चित्तीदार पक्षी (स्पॉटेड डव) पर पड़ गई। उनमें से एक पर्यटक ने एयर गन से पक्षी पर निशाना साध और उसे जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन

सातताल स्टेट क्षेत्र के गरुणताल के पास कुछ सैलानी मंगलवार को एयर गन लिए घूमने पहुंचे। इसी बीच एक पर्यटक ने स्पॉटेड डव चिड़िया का शिकार कर दिया। इधर पक्षी का शिकार होने की सूचना पर भड़के स्थानीय लोगों ने सैलानियों को घेर लिया और वीडियो बनाकर वन विभाग को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची टीम सैलानियों को वन चौकी ले गई जहां उनके बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने कहा कि सातताल बर्ड वॉचिंग क्षेत्र है। इस तरह संरक्षित प्रजाति के पक्षियों का शिकार नहीं किया जा सकता। बताया कि इस मामले में प्रयागराज निवासी अमित सेमुअल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित प्रजाति की है स्पॉटेड डव
रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि जिस चिड़िया का एयर गन से शिकार किया गया है, वह संरक्षित प्रजाति की शेड्यूल सेकेंड में आने वाली स्पॉटेड डव है। यह भारत की ही संरक्षित प्रजाति की चिड़िया है। इसे हिंदी में फाख्ता, पंडुक या चित्तीदार कबूतर भी कहा जाता है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (डब्ल्यूपीए) के तहत कार्रवाई की गई है।

बर्ड वॉचिंग के लिए जाना जाता है सातताल
सातताल पर्यटन स्थल के साथ ही बर्ड वॉचिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां के घने जंगलों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं जिन्हें देश-विदेश के पक्षी प्रेमी कैमरों में कैद करते हैं। इसके चलते यहां वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम हैं। पक्षी प्रेमी डॉ. आशीष बिष्ट, विक्रम कंडारी ने बताया कि सातताल को पक्षियों का घर भी कहा जाता है। शिकार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सातताल स्टेट के गरुणताल के पास प्रयागराज निवासी अमित सेमुअल को संरक्षित प्रजाति की स्पॉटेड डव चिड़िया का शिकार करने पर गिरफ्तार किया गया है। अमित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -ममता चंद, एसडीओ, नैनीताल वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed