{"_id":"6906757ab04cd92b410b2526","slug":"a-tempo-traveller-full-of-tourists-returning-from-kainchi-dham-fell-into-a-ditch-killing-two-haldwani-news-c-337-1-hld1039-126849-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत
विज्ञापन
नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दोगांव में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर शनिवार रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में रोहतक निवासी चालक सोनू कुमार (32) और दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। 108 समेत अन्य एंबुलेंस से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार बदरपुर बार्डर दिल्ली निवासी 16 पर्यटकों का दल बीते दिनों बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया था। शनिवार देर रात करीब 10 बजे सभी दिल्ली लौट रहे थे। दोगांव में मटियाली बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों में एक साल की मासूम, चालक का सहायक भी शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि चालक की गर्दन ही अलग हो गई। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
करीब 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली। घायलों का सुशीला तिवारी के साथ ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी