फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A tempo traveller carrying tourists returning from Kainchi Dham fell into a ditch, killing two.

Nainital News: कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत

Sun, 02 Nov 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
A tempo traveller carrying tourists returning from Kainchi Dham fell into a ditch, killing two.
अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया
नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दोगांव में पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शनिवार रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में रोहतक (हरियाणा) निवासी चालक सोनू कुमार (32) और बदरपुर दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। 108 समेत अन्य एंबुलेंस से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदरपुर बार्डर दिल्ली निवासी पर्यटकों का दल बीते दिनों बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया था। शनिवार रात सभी दिल्ली लौट रहे थे। करीब 10 बजे दोगांव में मटियाली बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों में एक साल की मासूम, चालक का सहायक भी शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इधर, बताया जा रहा है कि वाहन 12 मीटर गिरकर पेड़ से अटक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल:
विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वंश अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, शिल्पी, हेमंत, श्रुति, अंशिका, सोनिया, निकिता। इनके अतिरिक्त चार बच्चे भी सवार थे।

करीब 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली। घायलों का सुशीला तिवारी के साथ ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed