फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A Raj Bhavan golf course employee died in a road accident in haldwani

Haldwani News: सड़क दुर्घटना में राजभवन के गोल्फकोर्स कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Wed, 21 Jan 2026 10:48 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 21 Jan 2026 10:48 AM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार बाईपास सड़क हादसे में नैनीताल राजभवन के गोल्फकोर्स में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
A Raj Bhavan golf course employee died in a road accident in haldwani
मृतक पंकज आर्या का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिचित

विस्तार

हल्द्वानी के गौलापार बाईपास पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में नैनीताल राजभवन के गोल्फकोर्स में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।गोल्फकोर्स में आउटसोर्स पर तैनात पंकज आर्या (40) पुत्र स्व. चनीराम निवासी भूमियाधार भवाली और उसके सहकर्मी पंकज पालीवाल व टीकम को सोमवार देर रात गौलापार बाईपास पर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से निकल रहे किसी वाहन चालक ने गौला पुल पर तैनात पुलिस को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन


बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।टीकम को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक अरुण सैनी निवासी डायमंड रोड स्टेट बैंक काॅलोनी, सिविल लाइंस, रामपुर को हिरासत में ले लिया। पंकज के भाई उमेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

चालक और मृतक के साथियों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा।- मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed