फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A man hit his wife with a brick in haldwani

Uttarakhand: पत्नी के चरित्र पर था संदेह, ईंट से सिर पर कई वार कर किया अधमरा; महिला की हालत गंभीर; केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ईंट से प्रहार कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर गिरी तो पति भाग गया।  घटना का कारण पति का पत्नी के चरित्र पर शक करना था।

विज्ञापन
A man hit his wife with a brick in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ईंट से प्रहार कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर गिरी तो पति भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और घायल को लेकर एसटीएच आए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना का कारण पति का पत्नी के चरित्र पर शक करना था।

विज्ञापन


बनभूलपुरा के 13 बीघा पानी की टंकी इंदिरानगर में इंतजार अपनी पत्नी शाहीन (50) के साथ रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती के बीच घरेलू विवाद के कारण आए दिन तकरार होते रहती थी। उनके अनुसार इंतजार अपनी पत्नी पर संदेह करता था और आए दिन उसे मारता था। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। शाहीन कुछ समझ पाती इससे पहले ही इंतजार ने ईंट से उसके सिर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने की जांच
इस घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद इंतजार मौके से भाग गया। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने शाहीन को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने रेफर कराते हुए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया जबकि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। पारिवारिक विवाद सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - नितिन लोहनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed