{"_id":"5ee0a56f8ebc3e431b2fb840","slug":"a-leopard-killed-90-goats92","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल : जलाल गांव में तेंदुए ने गोशाला में बंधी 90 बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल : जलाल गांव में तेंदुए ने गोशाला में बंधी 90 बकरियों को मार डाला
Wed, 10 Jun 2020 03:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
leopard
रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज की दूरस्थ ग्राम सभा जलाल गांव में मंगलवार की शाम को तेंदुए ने एक ग्रामीण की गोशाला में बंधी 90 बकरियों को मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 45 बकरियों के शव गोशाला से बरामद कर लिए। जबकि 18 बकरियां घायल अवस्था में पड़ी मिलीं, 25 बकरियां गायब थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह मंगलवार की शाम को अपनी 90 बकरियों को जंगल से चारापत्ति खिलाकर गोशाला में बांध कर अपने घर चले गए। ग्रामीणों के अनुसार उनकी गोशाला घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। सुबह वह जब उठे तो उन्होंने गोशाला में जाकर बकरियों को देखा। वहां सारी बकरियों के शव पड़े हुए थे। इसके बाद घटना की सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों दी।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारियों न मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया
साथ ही सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी के अनुसार गुलदार ने बकरियों को अपना निवाला बनाया होगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग घटना की जांच कर रहा है उसके बाद ही पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा के अनुसार गांव के अधिकांश ग्रामीण पशु और बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन कई दिनों से तेंदुए ने लगातार नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा के अनुसार गांव के अधिकांश ग्रामीण पशु और बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन कई दिनों से तेंदुए ने लगातार नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग की है।