फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A large number of judges were transferred on the orders of the nainital High Court

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला: हाईकोर्ट ने दिया आदेश, रिजस्ट्रार जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी

Sat, 23 Aug 2025 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

विज्ञापन
A large number of judges were transferred on the orders of the nainital High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को रिक्त न्यायालय में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण किया गया है और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल के सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

इसी क्रम में रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बीनू गुलयानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रत्यावर्तित, स्थानांतरित और रिक्त न्यायालय में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। शमा परवीन पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मीनाक्षी शर्मा सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी को सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


शालिनी दादर सिविल जज (जूनियर डिविजन) भिकियासेन जिला अल्मोडा को प्रकाश चंद्र के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया है। सांची अग्रवाल अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन) बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को विशाल वशिष्ठ के स्थान पर सिविल जज (जूनियर डिविजन) डोईवाला जिला देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शुभांगी गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट 11, हल्द्वानी जिला नैनीताल को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हलद्वानी जिला नैनीताल के पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष तिवारी सिविल जज (जूनियर डिविजन) रूड़की जिला हरिद्वार को अमित भट्ट के स्थान पर अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिविजन), खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अवंतिका सिंह चौधरी, प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को आशीष तिवारी के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक शर्मा द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को मीनाक्षी शर्मा के स्थान पर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार को अवंतिका सिंह चौधरी के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। इशांक तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को कल्पना के स्थान पर प्रथम अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। हिना कौसर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून को विवेक शर्मा के स्थान पर द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चमोली को निर्देश दिया है कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग, जिला चमोली के न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कर्णप्रयाग, जिला चमोली में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed