फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A helpless person gets support from the wall of kindness

Nainital News: बेसहारा व्यक्ति को नेकी की दीवार का सहारा

Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A helpless person gets support from the wall of kindness
रामनगर। तीन दिन से सब्जी मंडी गेट पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को नेकी की दीवार संस्था का सहारा मिल गया। व्यक्ति के कूल्हे की हड्डी टूटी है और वह रेल के जरिए अजमेर से रामनगर पहुंचा था। अस्पताल में फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रामनगर की सब्जी मंडी के गेट पर तीन दिन से करीब 50 वर्षीय शेरू नाम का व्यक्ति घायल पड़ा था। तीन दिन तक वह सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। जब सूचना नेकी की दीवार संस्था के तारा चंद्र घिडिल्याल को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के शरीर पर कपड़े नाम मात्र के थे और वह चल फिर भी नहीं पा रहा था। ऐसे में संस्था के सदस्य उसे चादर सहित अन्य कपड़े पहनाकर रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके कूल्हे की हड्डी टूटी हुई है। उसे अब संस्था की ओर से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जाया जा रहा है। तारा चंद्र घिडिल्याल ने बताया कि व्यक्ति तीन दिन से यहां पड़ा था और वह अजमेर से रेल के जरिए रामनगर पहुंचा था, वह भीख मांगता है। पूछताछ में शेरू ने बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, तब उसे किसी ने टैंपों में बैठाकर मंडी गेट पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed