फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A friend murdored of 4 person

दोस्त ही निकला सुनार समेत चार लोगों की हत्या का मास्टर माइंड-कोर्डिनेशन

Tue, 04 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
A friend murdored of 4 person
नानकमता थाने में पुलिस हिरासत में बैठे तीनों हत्यारोपी। - फोटो : HALDWANI
नानकमत्ता। शाही के सभासद अनिल रस्तोगी के बेटे उदित, मां सन्नो देवी, बहन माया और भांजे अंकित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अंकित का दोस्त रानू रस्तोगी इस हत्याकांड और लूट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने रानू, विवेक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को नानकमत्ता के खटीमा मार्ग स्थित आशीर्वाद ज्वैलर्स के स्वामी एवं शाही के सभासद अनिल रस्तोगी के भांजे अंकित उर्फ अजय रस्तोगी, उनकी बहन आशा देवी, मां सन्नो देवी और उनके बेटे उदित रस्तोगी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सोमवार को थाना परिसर में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चौहरे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने लूटे गए 40 हजार रुपये में से 35 हजार रुपये, हत्या में प्रयुक्त कार और सर्जिकल ब्लेड बरामद कर लिए गए हैं। तीनों हत्यारोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह की वारदात
पुलिस के मुताबिक नगर के वार्ड पांच गुरुद्वारा मार्ग निवासी रानू रस्तोगी, सिंह कालोनी खटीमा निवासी सचिन सक्सेना, सुभाष कालोनी रुद्रपुर निवासी विवेक वर्मा और मुकेश शर्मा उर्फ राहुल रस्तोगी ने सचिन के बर्थ डे के बहाने 28 दिसंबर की देर शाम अंकित उर्फ अजय रस्तोगी को घर से बुलाया। विवेक की वैगन आर कार से रानू और सचिन अंकित को लेने उसके घर पहुंचे। विवेक और राहुल देवहा नदी किनारे सड़क पर खड़े रहे। अंकित अपने ममेरे भाई उदित रस्तोगी को लेकर उनके साथ चल दिया। अंकित ने सिद्धा गांव से आगे मोहम्मदगंज गांव के पास कार रोक दी। जैसे ही वह कार से उतरा तो वहां खड़े विवेक और राहुल ने डंडे व रॉड से वार करके दोनों को घायल कर दिया। फिर सर्जिकल ब्लेड से अंकित और उदित का गला रेतकर हत्या कर दी गई। यहां से चारों हत्यारोपी अंकित के घर पहुंचे और अंकित की मां आशा देवी व नानी सन्नो देवी की हत्या कर दी। फिर उनकी दुकान से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दुकान का लॉकर न टूटने की वजह से वे जेवरात नहीं लूट सके। पुलिस ने रानू, विवेक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश सचिन अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग
उदित रस्तोगी के पिता सभासद अनिल रस्तोगी ने खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल ब्लेड दो इंच लंबाई का होता है और चौड़ाई भी कुछ सेमी होती है। पकड़ने पर वह आधा इंच हाथ में होता है तो डेढ़ इंच से कैसे गला काटा जा सकता है। उदित रस्तोगी के जो घाव हैं, वे बड़ी धारदार वस्तु के प्रतीत होते हैं। अगर आरोपी लूट करने आए थे तो पैसा और माल लेकर जाना चाहिए थे। 40 हजार रुपये ले गए और अंकित, आशा और मां सन्नो देवी के हाथ व गले में पड़े सोने के जेवरात छोड़ गए। दुकान के काउंटर से दो लाख की चांदी भी नहीं छुई। उन्होंने कहा कि बहन आशा के हाथ में बाल आए थे, उनका डीएनए टेस्ट होना चाहिए। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed