{"_id":"6972fdf42a3f1e0ff0054689","slug":"a-food-delivery-boy-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत
Fri, 23 Jan 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:20 AM IST
सार
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर मोतीनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर मोतीनगर के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार रात 12 बजे फूड डिलीवरी बॉय नितिन गुणवंत की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक वाहन में फंसी और कई मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे नितिन गुणवंत के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव के सुभाषनगर निवासी नितिन गुणवंत (35 वर्ष) होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद पिछले दो साल से फूड डिलीवरी का काम कर रहे थे। बुधवार रात उन्हें मोतीनगर के पास का आर्डर मिला। वह खाना पैक कराकर बाइक से डिलीवरी करने जा रहे थे। रात 12 बजे जैसे ही मोतीनगर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आकर बाइक के साथ नितिन भी घसीटते चले गए। इससे उनके सिर और पैर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से एसटीएच लाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।