फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fire crew station will be built in CTR to prevent forest fires.

Nainital News: वनाग्नि की रोकथाम के लिए सीटीआर में बनेगा फायर क्रू स्टेशन

Fri, 12 Dec 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A fire crew station will be built in CTR to prevent forest fires.
प्रतीकात्मक।
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) जल्द ही ढेला रेंज में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस फायर क्रू स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। फायर क्रू स्टेशन बनने के बाद वनाग्नि की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन



कॉर्बेट पार्क के विभिन्न रेंजों में अक्सर वनाग्नि की घटनाएं होती हैं। हर वर्ष रोकथाम के लिए पार्क प्रशासन की ओर से फायर लाइन बनाने, सूखे पत्ते और झाड़ियां साफ करने समेत लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इन घटनाओं में नुकसान कम करने के लिए ढेला रेज की बबलिया चौकी पर फायर क्रू स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इसमें क्विक रिस्पांस टीम के साथ निगरानी कक्ष समेत कई सविधाएं होंगी।
विज्ञापन





इन सुविधाओं से लैस होगा क्रू स्टेशन

फायर क्रू स्टेशन में फायर उपकरणों के साथ ही चार फायर क्विक रिंपास कर्मी तैनात रहेंगे। कंप्यूटर रूम भी बनाया जाएगा। इसमें फायर इंडेक्स व फायर मैपिंग की जानकारी होगी। किसी भी क्षेत्र में आग की घटना होते ही क्रू स्टेशन की जानकारी मिलेगी। इसके बाद संबंधित चौकी को इसकी जानकारी दी जाएगी। सीटीआर प्रशासन के अनुसार, कॉर्बेट में ढेला व कालागढ़ का क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में वनाग्नि की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉर्बेट में फायर क्रू स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से बबलिया चोकी में फायर क्रू स्टेशन को स्थापित करने के लिए तीन लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही क्रू स्टेशन को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed