Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fire broke out in a cotton shop due to a short circuit in haldwani

Haldwani News: रुई की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Fri, 23 Jan 2026 10:40 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 23 Jan 2026 10:40 AM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार रात मदरसा के नीचे रुई की दुकान में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल वाहन के साथ मिलकर लोगों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A fire broke out in a cotton shop due to a short circuit in haldwani
लाइन नंबर एक स्थित गड्ढे की दुकान में फैली रूई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में बनभूलपुरा के लाईन नंबर एक स्थित मदरसा के नीचे रुई के दुकान में बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान अंदर ही धू धू कर जल उठी। शटर बंद होने से धुआ जब बाहर आया तो नमाज अदा कर आ रहे लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग बुझाया जाता लपटों ने दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल वाहन के साथ मिलकर लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से 50 से 60 हजार के नुकसान का आंकलन किया गया है।

विज्ञापन

बनभूलपुरा में मोहम्मद निजाम की दुकान मदरसा के नीचे है। इसमें वह रजाई गद्दाें को बेचने का कार्य करते हैं। दुकान के अंदर रुई भी रखी हुई थी। निजाम दुकान बंद करके घर चले गए। उधर अबू हनीफा मस्जिद से नमाज अदा कर नमाजी लौट रहे थे। निजाम की दुकान के शटर से धुआ निकलता देख उन्होंने निजाम को बुलाया। किसी तरह दुकान खोली गई तो आग की लपटें छत तथा दीवारों के साथ ही सड़क की तरफ निकलने लगी। लोगों ने बाल्टी के पानी के साथ ही सबमर्सिबल चलाकर पानी की पाइप के सहारे बुझाने की कोशिश करने लगे। उधर दमकल भी पहुंच गया। जब तक आग बुझाते उसकी लपटों ने बगल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 30 से 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास की कई दुकानें जलकर खाक हो सकती थीं। निजाम ने बताया कि 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


एफएसओ मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि रात में आग लगने की जानकारी मिली तो फायर स्टेशन से दमकल के साथ टीम रवाना हुई। आग वार्ड नंबर 21 के मोहम्मद निजाम के रजाई गद्दाें की दुकान में लगी थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed