फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A businessman waiting for his turn outside the OPD stopped breathing while sitting

Nainital News: ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे कारोबारी की बैठे-बैठे थम गई सांसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
A businessman waiting for his turn outside the OPD stopped breathing while sitting
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। इसे सिस्टम की बदहाली कहेंगे कि सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में सोमवार को अपनी बारी का इंतजार कर रहे कारोबारी की सांसें बैठे-बैठे थम गईं। अगर बीमार व्यक्ति की सुध समय पर ली जाती तो शायद उनकी जान बच जाती। मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी रखवा दिया। रात में परिजनों ने मृतक की पहचान की। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आवास विकास निवासी गुरदीप गुलाटी (57) की तिकोनिया पर टायर की दुकान है। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह पहले निजी चिकित्सक से दवा ले कर आए। आराम नहीं मिलने पर अकेले ही एसटीएच पहुंच गए। यहां ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहां बैठे-बैठे अचानक उनकी सांसें थम गईं। जांच में मौत की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने व्यापारी का शव मोर्चरी भिजवा दिया लेकिन पहचान न होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। देर शाम तक पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को अनहोनी की सूचना दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कारोबारी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। घटना से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed