{"_id":"116-90134","slug":"Nainital-90134-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गुल रहेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गुल रहेगी बिजली
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। 132 केवी काठगोदाम में मरम्मत कार्य के लिए आज (शनिवार) सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक पांच घंटे का शट डाउन लिया जाएगा। 132 केवी काठगोदाम से निकलने वाले टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय, मुखानी, रानीबाग, एचएमटी, गायत्री नगर, धौलाखेड़ा, आमी कैंट (एमईएस) और गौलापार का कुछ क्षेत्र प्रभावित रहेगा। पिटकुल के अधिशासी अभियंता पीके भास्कर ने बताया कि शट डाउन के दौरान 132 केवी काठगोदाम में दो सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) भी बदले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ों की टहनी छू रही है, उसे भी कटवाया जाएगा। सुभाषनगर उपकेंद्र को कालाढूंगी उपकेंद्र से आपूर्ति की जाएगी। भास्कर ने बताया कि दीपावली को देखते हुए मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन