{"_id":"116-90038","slug":"Nainital-90038-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ के सतौली गांव में पांच दिवसीय हिमालयन हाट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ के सतौली गांव में पांच दिवसीय हिमालयन हाट शुरू
Nainital
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश ने गुरुवार को रामगढ़ ब्लाक के सतौली गांव में आरोही संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण हिमालयन हाट का शुभारंभ किया। श्रीमती हृदयेश ने कहा कि ग्रामीण हाट जैसे आयोजन गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। ऐसे हाट ग्रामीण स्तर पर उत्पादित होने वाले फल, फूल, सब्जी, हस्तशिल्प आदि को बाजार उपलब्ध कराते हैं। कबीना मंत्री ने ग्रामीण हिमालयन हाट आयोजित करने के लिए आरोपी संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मेले के आयोजक गोपाल नेगी ने वित्तमंत्री का स्वागत करते हुए ग्रामीण हिमालयन हाट के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने ग्रामीण हाट को महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री का प्रमुख मंच बताया। हिमालयन हाट की अध्यक्ष नंदी नयाल तथा संयोजक गोपाल नेगी ने बताया कि 20 अक्तूबर तक चलने वाले इस हाट में ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पाद और कुटीर उद्योगों की वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें विदेशी पर्यटक भी भागीदारी करते हैं। इससे पूर्व आरोही की स्व. ऊना को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन घनश्याम वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, जिला पंचायत सदस्य देवकी देवी, गणेश आर्य, महेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राम सिंह कैड़ा, डा. बीसी कफल्टिया, इंदर सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह नेगी, कार्तिक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन