फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हादसे में घायल उस्मान ने दम तोड़ा

हादसे में घायल उस्मान ने दम तोड़ा

Tue, 14 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 14 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार खेड़ा स्थित रोड पर दो बाइकों की टक्कर में घायल उस्मान की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक बगैर हेलमेट बाइक चला रहा था। दुर्घटना होने पर उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। इंदिरानगर इंटर वार्ड नंबर 21 निवासी ठेकेदार मोहम्मद मुस्तफा का पुत्र उस्मान अपने साथियों के साथ बीते शनिवार को गौलापार गया था। लौटते समय खेड़ा के पास उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। उस्मान के सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे लेकर दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। परेशान परिजनों ने उसे हापुड़ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। शव यहां आने पर काठगोदाम पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठेकेदार के करीबी समाजसेवी शकील सलमानी ने बताया कि उस्मान ठेकेदार के चार पुत्रों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed