फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बौर जलाशय में बड़े पैमाने पर अवैध खनन

बौर जलाशय में बड़े पैमाने पर अवैध खनन

Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बौर जलाशय के सूखे हिस्से में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर डीएफओ ने गश्त टीम को रात में भेजा। जब तड़के टीम एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर कार्यालय ला रही थी, तो चालक ने वाहन को खाई की तरफ उतार दिया, इससे वाहन में सवार वन दरोगा और दो वन रक्षकों की जान मुश्किल में पड़ गई। ऊधम सिंह नगर स्थित बौर जलाशय जब पानी कम हो जाता है, उस हिस्से में अवैध खेती होती है। इसके अलावा सूखे हिस्से से बांध में बहकर आया रेत आदि निकालने का काम धड़ल्ले से जारी है। बड़ी संख्या में वाहन बांध से खनिज निकाल रहे हैं। पुलिस और वन विभाग से बचने को तस्करी वाले वाहन रात को चलते हैं। सूचना पर डीएफओ सनातन ने एक गश्ती टीम को इलाके में तैनात किया है। डीएफओ के अनुसार टीम ने तड़के एक रेत लदी ट्रैैक्टर-ट्राली को पकड़ा। इस वाहन को लेकर वन दरोगा जतनपाल एवं दो वन रक्षक गजेंद्र पाल और प्रकाश जोशी आरओ कार्यालय ला रहे थे। तभी चालक ने इनको गिराने के लिए वाहन को खाई की तरफ मोड़ दिया। इससे मुश्किल से कर्मियों की जान बची। मामले में कार्रवाई हो रही।
विज्ञापन

तस्कर और ट्रैक्टर की तलाश
हल्द्वानी। पीपलपड़ाव तस्करी में शामिल ट्रैक्टर को लेकर तस्कर फरार हो गए थे। एसडीओ बी निषाद ने बताया कि वांछित तस्कर और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है। कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed