फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूछड़ी में मिला वृद्धा का शव, शिनाख्त नहीं

पूछड़ी में मिला वृद्धा का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम पूछड़ी स्थित कोसी नदी में वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हनुमानधाम पूछड़ी के समीप स्थित कोसी नदी में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर एसआई कमलेश भट्ट, केसी आर्या मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी से महिला का शव बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसआई केसी आर्या ने बताया कि महिला की उम्र करीब 65 वर्ष है। उसने काला ब्लाउज, लाल पेटीकोट पहना है जबकि गले में एक चाबी भी लटकी है। अनुमान है कि महिला नदी में दूर से बहकर यहां आई है। फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed