{"_id":"116-69816","slug":"Nainital-69816-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सुनी पंचायतों में परिसीमन पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सुनी पंचायतों में परिसीमन पर आपत्ति
Nainital
Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीएम अरविंद सिंह ह्यांकी ने मंगलवार को अपने कार्यालय नैनीताल में बीडीसी एवं जिला पंचायतों में परिसीमन पर आपत्ति सुनी। पहले दिन रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी, भीमताल ब्लाक की 15 शिकायतों का समाधान हुआ, जबकि बुधवार को धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट ब्लाक संबंधी प्रकरण सुलझाए जाएंगे। वहां तल्ली बमौरी खाम से पहुंचे ग्रामीणों ने 2200 की आबादी वाली गांव को तल्ली बमौरी बंदोबस्ती की बीडीसी सीट में मिलाने का विरोध किया, जबकि हल्दूचौड़ से आए ग्रामीणों ने जिला पंचायत की गौजाजाली उत्तर सीट का नाम सर्वाधिक जनसंख्या वाली बीडीसी सीट धौलाखेड़ा के नाम पर रखने, इसमें से लालकुआं थाना, तहसील के गांवों को हटाकर बमेठाबंगर जिपं सीट में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ ललितमोहन रयाल, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी हिमानी जोशी पेटवाल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत जेसी पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन