{"_id":"116-69241","slug":"Nainital-69241-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में होगा पार्षदों का महा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में होगा पार्षदों का महा सम्मेलन
Nainital
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम पार्षदों के मानदेय समेत तमाम मुद्दों को लेकर कुमाऊं के तीनों नगर निगमों के पार्षदों का महा सम्मेलन हल्द्वानी में होगा। रविवार को पार्षदों की बैठक में यह फैसला हुआ। पार्षदों ने कहा कि सरकार नगर निगमों की उपेक्षा कर रही है। निगमों का पुनर्गठन नहीं होने से हालात नगर पालिकाओं से बदतर हो गए हैं।
पार्षद संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में हल्द्वानी नगर निगम पार्षद संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत ने कहा कि निगमों की उपेक्षा होने से जनता से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। निगमों के पास बजट नहीं है। नगर निगमों को विशेष अनुदान भी नहीं मिल रहा है। आमदनी से अधिक खर्चे होने से सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रावत ने कहा कि सरकार ने जिस उद्देश्य से निगमों का गठन किया था वह सार्थक नहीं हो सका है। निगमों की हालत पालिकाओं से खराब हो चुकी है। निगम क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
महामंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि पार्षदों के मानदेय का मामला विचाराधीन है। पार्षदों को मानदेय दिया जाए। रुद्रपुर नगर निगम पार्षद संघ अध्यक्ष ललित ने कहा कि मानदेय, विशेष पैकेज देने और रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग को लेकर हल्द्वानी में जल्द ही पार्षदों का महा सम्मेलन होगा। इसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगमों के पार्षद भागीदारी करेंगे। महासम्मेलन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। बैठक में नूर अहमद, धीरेंद्र भट्ट, सोनू अनेजा, गोविंद राय, रजनीश ग्रोवर, डा. माजिद, काशीपुर पार्षद संघ के डा. माजिद हुसैन, गुरविंदर सिंह, अब्दुल कादिर, हल्द्वानी पार्षद संघ के संरक्षक नरेंद्रजीत सिंह रोडू, दिनेश बिष्ट, महेंद्र नागर मौजूद थे।