फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक्वामाल प्रबंधन में खबर से खलबली

एक्वामाल प्रबंधन में खबर से खलबली

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। एक्वामाल फैक्ट्री के एक प्लांट को बंद करने की सुगबुगाहट सार्वजनिक होने के बाद प्रबंधन तंत्र में खलबली मची है। प्रबंधन इस बात को लेकर परेशान है कि मुंबई से आए उच्च प्रबंधन और कार्मिकों के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता की खबर मीडिया तक कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार को मुंबई से आए उच्च प्रबंधन के दो अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ वार्ता कर एक्वामाल वन प्लांट के लगातार घाटे में होने की बात कहकर इसे बंद करने के संकेत दिए थे और कहा था कि उत्पादन की बढ़ती लागत, अधिक पगार और कम उत्पादन समेत कई कारण हैं जिसके चलते प्लांट को चलाना मुश्किल हो रहा है। तब कर्मचारियों के सामने कंपनी के उचित प्रबंधन के लिए अन्य यूनिटों में तबादले जैसे कई विकल्प भी रखे गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को उक्त खबर के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन तंत्र परेशान रहा। शनिवार की शाम को प्रबंधन ने मीडिया को लिखित बयान जारी कर कंपनी का पक्ष रखा। जिसमें कर्मचारियों के हितों को सर्वप्रथम बताया गया था, लेकिन बाद में फैक्ट्री के स्थानीय प्रबंधक पीसी राय ने यह कहते हुए बयान प्रकाशित न करने का अनुरोध किया कि शीघ्र ही इस मुद्दे पर कंपनी नए सिरे से अपना पक्ष मीडिया के सामने रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed